Monday, September 1, 2008

सफलता-असफलता

  1. आत्मविश्वास हो तो सफलता की मंजिल दूर नही |
  2. कार्य की अधिकता से उक्ताने वाला आदमी कभी कोई बड़ा कार्य नही कर सकता है |
  3. जो आदमी अपने रहस्य को छुपाये रखता है, वह अपनी कुशलता अपने हाथ मे रखता है |
  4. उत्तम आदमी की यह खासियत होती है की वह किसी भी काम को अधुरा नही छोड़ते है |
  5. आदमी सफलता से कुछ नही सीखता, विफलता से बहुत कुछ सीखता है |
  6. जो दूसरों को धोखा देना चाहता है, वास्तव में वह अपने आपको ही धोखा देता है ।
  7. आशावादी हर कठिनाई में अवसर देखता है, पर निराशावादी प्रत्येक अवसर में कठिनाइयाँ ही खोजता है ।
  8. वर्तमान की श्रेष्ट कार्यो से ही श्रेष्ट भविष्य बनता है |
  9. जिसे सीखने की भूख है वह प्रत्येक आदमी और घटना से सीख लेता है |
  10. कोई भी कठिनाई क्यों न हो, अगर हम सचमुच शान्त रहें तो समाधान मिल जाएगा ।
  11. सच्ची लगन तथा निर्मल उद्देश्य से किया हुआ प्रयत्न कभी निष्फल नहीं जाता ।
  12. असफलता यह बताती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं किया गया।
  13. जो कभी भी कहीं असफल नही हुआ वह आदमी महान नही हो सकता ।
  14. असफलता आपको महान कार्यों के लिये तैयार करने की प्रकृति की योजना है ।
  15. असफलता फिर से अधिक सूझ-बूझ के साथ कार्य आरम्भ करने का एक मौका मात्र है ।
  16. दूसरों को असफल करने के प्रयत्न ही में हमें असफल बनाते हैं।
  17. आत्मविश्वास , सफलता का मुख्य रहस्य है ।
  18. मैने सीखा है कि किसी प्रोजेक्ट की योजना बनाते समय छोटी से छोटी पेन्सिल भी बडी से बडी याददास्त से भी बडी होती है ।
  19. आरम्भ कर देना ही आगे निकल जाने का रहस्य है ।
  20. शुभारम्भ, आधा खतम ।
  21. निराशा सम्भव को असम्भव बना देती है । — प्रेमचन्द
  22. किसी बालक की क्षमताओं को नष्ट करना हो तो उसे रटने में लगा दो । — बिनोवा भावे
  23. लगन और योग्यता एक साथ मिलें तो निश्चय ही एक अद्वितीय रचना का जन्म होता है ।
  24. लडखडाने के फलस्वरूप आप गिरने से बच जाते हैं ।
  25. जिस काम की तुम कल्पना करते हो उसमें जुट जाओ। साहस में प्रतिभा, शक्ति और जादू है। साहस से काम शुरु करो पूरा अवश्य होगा।

No comments: